Friday, 11 December 2015

पुर्व पाक क्रिकेटर इमरान खान और Pm modi ji के बीच हुईं बात !!!!

जानिये आखिर क्या बात हुई पुर्व पाक क्रिकेटर इमरान खान और Pm modi ji के बीच

नयी दिल्ली : भारत-पाक क्रिकेट संबंधों के हाशिये पर जाने के बीच पाकिस्तान के क्रिकेट से राजनेता बने इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट खेलना बंद कर देना आतंकवाद को जवाब नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उठाया है और उन्हें सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है। मोदी के साथ बैठक पर इमरान ने कहा, मैंने मोदी से कहा कि क्रिकेट होना चाहिए। मोदीजी इस सवाल पर हंस गए और मैं समझ नहीं पाया कि यह हां है या ना। लेकिन मैं सकारात्मक व्यक्ति हूं और इसे सकारात्मक रूप से लूंगा।
सीमापार से आतंकवाद के बीच क्रिकेट खेलने के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में इमरान ने कहा, क्रिकेट खेलना रोक देना आतंकवाद को जवाब नहीं है। कुछ बीमार लोगों के कारण आप पूरे समाज का बहिष्कार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, मैंने एक बार दक्षिण अफ्रीका पर प्रतिबंध का समर्थन किया था लेकिन यह रंगभेद पर उनके रूख के कारण था और यह मानवाधिकार का उल्लंघन था। लेकिन इसके अलावा मुझे लगता है कि खेल जारी रहना चाहिए। यह जीवनभर के रिश्तों की बात है। संबंध बनाने के लिए लोगों का लोगों से संपर्क जरूरी है। सचिन तेंदुलकर को पाकिस्तान में लोग प्यार करते हैं जैसे भारत में वसीम अकरम को करते हैं।
इमरान ने कहा, हम बंटवारे की पहली पीढ़ी हैं इसलिए हमने काफी नफरत भरी कहानियां सुनी हैं। और हमारे जैसे लोग दोनों देशों में हैं। लेकिन जब मैंने क्रिकेटर के रूप में भारत का दौरा किया तो मैंने महसूस किया कि हम समान लोग हैं जो एक जैसे गीत सुनते हैं और जिनकी पसंद एक जैसी है। उन्होंने कहा, आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में एकमत है। इसलिए हमें दूरी पाटने की कोशिश करनी चाहिए दूरी पैदा करने की नहीं। इस बीच 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने भारत-पाक क्रिकेट पर सतर्क जवाब दिया।
कपिल ने कहा, खिलाड़ियों को एक दूसरे के खिलाफ खेलने में कोई समस्या नहीं है लेकिन आप सरकार की नीति के खिलाफ नहीं जा सकते। बोर्ड निश्चित तौर पर खेलना चाहता है लेकिन इमरान, कपिल और सचिन का नजरिया मायने नहीं रखता। अंत में सरकार का फैसला मायने रखता है।

No comments:

Post a Comment