नीतियों को लागू करने में पीएम मोदी की रफ्तार बुलेट ट्रेन जैसी : शिंजो अबे
नई दिल्ली : तीन दिन के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने शनिवार को बिजनेस लीडर फोरम में अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी की तारीफ से की।
उन्होंने कहा कि नीतियों को अमल में लाने में पीएम मोदी की स्पीड बुलेट ट्रेन की तरह है। उन्होंने कहा कि मज़बूत जापान भारत के लिए अच्छा है। मोदी की आर्थिक नीतियां शिंकानसेन जैसी हैं- हाई स्पीड, सुरक्षित, भरोसेमंद और बहुत से लोगों को साथ लेकर चलने वाली।'
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे हाई स्पीड ट्रेन नहीं, बल्कि हाई स्पीड ग्रोथ भी चाहते हैं। मोदी ने कहा कि ऐसा पहली बार होगा कि जापान भारत से मारुति सुजुकी कारें आयात करेगा और जापानी कंपनियों की कारें भारत में बनेंगी। उन्होंने कहा कि भारत संभावनाओं का देश है और तकनीक इसकी ताकत है। जापान में मेक इन इंडिया मिशन चल रहा है।
No comments:
Post a Comment