Even-Odd फॉर्मूला: 1 जनवरी से होगा लागू, पढ़ें- क्या है नियम
दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए लाया गया 'इवन' और 'ऑड' फॉर्मूला एक जनवरी से लागू होगा। दिल्ली सरकार की ओर से परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिन नहीं तारीख के हिसाब से गाड़ियां चलेंगी। साथ ही रविवार को सभी गाड़ियां चलेगी यानी कि उस दिन 'इवन-ऑड' फॉर्मूला' लागू नहीं होगा।
दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने बताया कि 'इवन' और 'ऑड' पर 25 दिसंबर तक ब्लू प्रिंट आएगा। इवन और ऑड फॉर्मूले का पहला चरण एक जनवरी को शुरू होकर 15 जनवरी तक जारी रहेगा। सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेगा नियम। साथ ही उन्होंने 1000 नई बसें लाने का फैसला लिया गया है।
कैसे लागू होगा 'इवन-ऑड' सिस्टम?
दिल्ली सरकार के मुताबिक इवन तारीख पर इवन नंबर वाली गाड़िया चलेंगी और ऑड तारीख पर ऑड नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी। इसका मतलब है- 1, 3, 5, 7, 9 तारीख को 1, 3, 5, 7, 9 की गाडियां चलेंगी और 2, 4, 6, 8, को 2, 4, 6, 8, नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी।
*इन बिंदुओं पर नहीं हुआ फैसला
- 'इवन' और 'ऑड' फॉर्मूले का उल्लंघन करने पर अभी कोई जुर्माना तय नहीं किया है।
- इस प्लान से किन मामलों में छूट दी जाएगी यह अभी तय नहीं किया गया है।
No comments:
Post a Comment