जानिए किन पांच वजहों से बरी हो गए सलमान खान
मुंबई: बंबई हाईकोर्ट ने गुरुवार को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया। इस मामले में सत्र न्यायालय ने उन्हें दोषी ठहराया था और पांच वर्ष के जेल की सजा मुकर्रर की थी। फैसले को सुनते समय सलमान की आंखों में आंसू आ गये।
सलमान के बरी होने का आधार ये पांच वजह रही जो निम्नलिखित हैं-
1. बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ पेश किए गए सबूतों को पर्याप्त नहीं माना। कोर्ट ने कहा कि इन सबूतों के आधार पर सलमान खान को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
2. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि हादसे के वक्त फुटपाथ पर सो रहे नूरुल्ला की मौत सड़क हादसे में हुई थी न कि क्रेन से सलमान खान की कार उठाते वक्त। कोर्ट ने कहा कि सलमान ने किसी को नहीं मारा।
3. हिट एंड रन मामले की सुनवाई करने वाले जस्टिस एआर जोशी ने कहा कि मामले की सुनवाई गलत तरीके से की गई। इस केस में उन्होंने सेशन कोर्ट की सुनवाई को लचर करार दिया।
4. इस मामले में अभियोजन पक्ष कोर्ट में सलमान खान के खिलाफ लगे आरोपों को सही ढंग से आरोप साबित करने में नाकाम रहा जिसका फायदा भी सलमान को मिला।
5. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दस्तावेजों में दर्ज कॉन्स्टेबल रवींद्र पाटिल के बयान को नकार दिया। कोर्ट ने कहा कि इस बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। रवींद्र पाटिल इस मामले के अहम गवाहों में से एक हैं।
No comments:
Post a Comment