बरी होने तक सलमान खान ने पानी की तरह बहाया पैसा
मुंबई -:
हिट एंड रन मामले का 13 साल तक सामना करने वाले सलमान खान को बरी होने तक पानी की तरह पैसा बहाना पड़ा। उनके पिता सलीम खान का कहना है कि अभिनेता को 25 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़े। उन्हें अब राहत और खुशी है कि उनका बेटा इस मामले में सभी आरोपों से मुक्त हो गया है।
विदित हो कि 28 सितंबर, 2002 को सलमान की कार उपनगरीय इलाका बांद्रा में एक बेकरी में घुस गई थी। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। सेशन कोर्ट ने इस मामले में दोषी ठहराते हुए अभिनेता को पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को सलमान खान को बरी कर दिया।
तनाव में रहा हर कोई
बॉलीवुड में पटकथा लेखक सलमान के पिता सलीम ने कहा, हर कोई खुश है। जो भी भावनात्मक रूप से सलमान का करीबी है, वह खुश है। उन्होनं कहा कि लोग भूल जाएंगे कि इस मामले में सलमान किस दर्द से गुजरा। उन्होंने कहा, लोग कह रहे हैं कि सलमान तो आसानी से बच निकला, लेकिन उसने मामले पर 20-25 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। इसे छोड़ दीजिए तो इन वर्षों में केवन सलमान ही नहीं हर कोई तनाव में रहा।
No comments:
Post a Comment