Monday, 14 December 2015

जानिये कैसे कांग्रसी नेता को अपने मुँह की खानी पड़ी ??

शिमला में PM मोदी का पुतला फूंकते वक्त 3 कांग्रेसी कार्यकर्ता झुलसे

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते वक्त तीन कांग्रेसी कार्यकर्ता झुलस गए हैं। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हेराल्ड केस को लेकर यहां कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। तभी एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने लाइटर से प्रधानमंत्री मोदी के पुतले पर आग लगाई और आग भड़क गई। इस घटना में दो कांग्रसी कार्यकर्ता बुरी तरह से झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल डालते वक्त कांग्रेसी कार्यकर्ता झुलसे। इस घटना में एक महिला कार्यकर्ता के कपड़ों में भी आग लग गई और वो भी हल्का झुलस गई। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सिक्खू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता यहां के डीसी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया जा रहा था।

No comments:

Post a Comment