बिहार-झारखंड में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
नई दिल्ली: बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके पांच से सात सेकेंड तक महसूस किए गए और इस दौरान कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके झारखंड के देवघर, गिरिडीह, धनबाद सहित कई इलाके में महसूस किए गए।
वहीं, बिहार के कुछ हिस्सों जमुई ,बांका ,भागलपुर आदि जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
No comments:
Post a Comment