खबरदार, फेसबुक पर _किसके फोटो लाइक करने पर होगी 32 साल की जेल!
थाईलैंड के नागरिक को देश के राजा की विकृत तस्वीर को फेसबुक पर 'लाइक' करने और शेयर करने के लिए 32 साल की जेल हो सकती है।
'न्यूज डॉट स्काय डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 साल के थनकॉर्न सिरिपाईबून को राजा भूमिबोल अदुल्यादेज की विकृत की हुई तस्वीर और थाई भ्रष्टाचार कांड के इंफोग्राफिक को फेसबुक पर लाइक करने और शेयर करने के लिए गुरुवार को थाईलैंड के समुत प्राकन प्रांत स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस व्यक्ति ने अपने 608 फेसबुक दोस्तों के साथ तस्वीर साझा की। इस व्यक्ति पर एक भ्रष्टाचार कांड की आलोचना के बाद राजा का अपमान और राजद्रोह करने का आरोप लगाया गया है।
थाई कानून के तहत 88 वर्षीय श्रद्धेय राजा, जो कि इस समय बीमार हैं, का अपमान करने का दोषी पाए जाने पर किसी भी व्यक्ति को प्रत्येक अपराध के लिए 15 वर्ष तक की कैद हो सकती है।
वहीं एक सैन्य अधिकारी के मुताबिक, 'दो दिसंबर को उसने राजा की विकृत तस्वीर को लाइक किया और उसे अपने 608 दोस्तों के साथ साझा किया। वह सैन्य हिरासत में है।' सैन्य अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को व्यक्ति को सैन्य अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment