Showing posts with label #modi. Show all posts
Showing posts with label #modi. Show all posts

Monday, 14 December 2015

लालू यादव ने किया मोदी सरकार का साथ देने का ऐलान ज्यादा जानकारी के लिये क्लिक करें

लालू यादव ने किया मोदी सरकार का साथ देने का ऐलान

औरंगाबाद : बिहार चुनाव में शानदार जनादेश हासिल करने वाले आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। संसद में अपने महत्वाकांक्षी जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) बिल पर मोदी सरकार को समर्थन का ऐलान किया है। उन्होंने नीतीश के साथ-साथ मोदी सरकार के बिल का समर्थन किया है।
'खतरनाक है बीजेपी-आरएसएस मॉडल'
सोमवार को हिच्छन बिगहा गांव में राव रणविजय सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे लालू ने कहा, 'हम हर अच्छे काम का समर्थन करते हैं।' हालांकि केंद्र सरकार पर पिछड़े राज्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए लालू ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस का मॉडल खतरनाक है।
गुस्से में है मोदी सरकार- लालू
लालू ने कहा कि बिहार में हार से मोदी सरकार गुस्से में है। इसके चलते इंदिरा आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में कटौती कर दी गई। इसके अलावा हाल ही में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिये जापान के साथ हुए समझौते पर उन्होंने कहा कि देश पहले से कर्ज के बोझ तले दब रहा है, ऊपर से और कर्ज लादा जा रहा है। लालू ने दिल्ली में शकूरबस्ती इलाके में गरीबों का आशियाना उजाड़ने के लिये रेलवे पर भी जमकर हल्ला बोला।

Thursday, 5 November 2015

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोने से जुड़ी तीन महत्वकांक्षी योजनाओं की शुरआत की

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोने से जुड़ी तीन महत्वकांक्षी योजनाओं की शुरआत की। इन योजनाओं का मकसद देश में सोने के बढ़ते आयात पर अंकुश लगाने और घरों तथा अन्य जगहों पर बेकार पड़े करीब 800 अरब डालर के 20,000 टन सोने को उपयोग में लाना है।
प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में स्वर्ण मौद्रीकरण योजना 2015, सावरेन स्वर्ण बॉंड योजना और अशोक चक्र के चिन्ह वाले सोने के सिक्के तथा बुलियन योजनाओं का अनावरण किया। स्वर्ण मौद्रीकरण योजना 2015 के तहत लोग अपने पास उपलब्ध सोने को जमा कर सकेंगे जिस पर उन्हें 2.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। जबकि सावरेन स्वर्ण बांड योजना के तहत निवेशक बांड पत्र खरीदकर सालाना 2.75 प्रतिशत ब्याज प्राप्त कर सकेंगे।
मोदी ने सोने का सिक्का एवं बुलियन जारी करने की योजना का भी अनावरण किया जिस पर एक तरफ राष्ट्रीय चिह्न अशोक चक्र और दूसरी तरफ महात्मा गांधी का चित्र होगा। देश में इस तरह की यह पहली योजना है। शुरआत में सिक्के पांच और 10 ग्राम के वजन में उपलब्ध होंगे उसके बाद 20 ग्राम का बुलियन एमएमटीसी की 125 दुकानों के जरिए उपलब्ध होगा।
मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारत ने सोने के सबसे बड़े खरीदार के तौर पर चीन को पीछे छोड़ दिया है। इस साल देश में अब तक 562 टन सोने की खरीद हुई जबकि चीन में 548 सोने का आयात किया गया। उन्होंने कहा कि जिस देश के पास घर-परिवार और संस्थानों में 20,000 टन सोना बेकार रखा है, ऐसे देश के गरीब रहने की कोई वजह नहीं है। भारत कुछ नई पहलों और सही नीतियों के साथ आगे बढ़ते हुये (गरीब देश) इस तमगे को हटा सकता है।
भारत में बचत और महिलाओं को सोने के साथ सशक्त बनाने की परंपरा का जिक्र करते हुये प्रधानमंत्री ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन को अर्थशास्त्र और गृहशास्त्र के बीच फर्क समझना होगा। सोने से जुड़ी आज पेश की गई विभिन्न योजनाओं से सोने की उपलब्धता बढ़ेगी और इसका आयात कम होगा। भारत में फिलहाल सालाना करीब 1,000 टन सोने का आयात किया जाता है जिसके कारण विदेशी मुद्रा खर्च होती है।
मोदी ने कहा कि गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत भारतीय नागरिकों को निवेश करने का मौका मिलेगा। इस योजना के तहत 30 ग्राम से ज्यादा सोना जमा कराया जा सकता है। जमा कराए गोल्ड पर ढाई प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा। इस स्कीम के तहत घरों या बैंक के लॉकर में रखे सोने पर ब्याज के रूप में अच्छी खासी आमदनी हो सकेगी।
स्वर्ण बांड योजना के तहत निवेशकों को दो ग्राम सोने से अधिकतम 500 ग्राम सोने तक के बराबर बांड खरीदने का विकल्प हागा। यह पहले चरण की स्वर्ण बांड योजना है और इसके आगे के चरणों को बाद में अधिसूचित किया जाएगा। इस बांड की अवधि आठ साल की होगी और पांचवें साल से इसमें बाहर निकलने का विकल्प उपलब्ध होगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)