Showing posts with label #Seal. Show all posts
Showing posts with label #Seal. Show all posts

Monday, 14 December 2015

Breaking News- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर सीबीआई ने मारा छापा।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर सीबीआई ने मारा छापा, ऑफिस सील

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर सीबीआई ने मंगलवार सुबह छापा मारा है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम आज सुबह दिल्ली सचिवालय पहुंची और तीसरी मंजिल पर छापा मारा। बताया जाता है कि इस मंजिल पर मुख्यमंत्री का कार्यालय है। वहीं, दिल्ली सरकार ने छापे की कार्रवाई का दावा किया है।
बताया जा रहा है कि छापे के बाद सीएम केजरीवाल का दफ्तर सील कर दिया गया। छापे की वजह अभी मालूम नहीं हो पाई है। इस दौरान किसी भी कर्मचारी को अंदर जाने से रोक दिया गया है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सीबीआई ने उनके दफ्तर पर छापेमारी की है। सीबीआई की छापेमारी के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। पीएम मोदी मेरा राजनीतिक मुकाबला नहीं कर सके तो अब कायरता दिखा रहे हैं। केजरीवाल इस घटना के बाद घर से ऑफिस के लिए निकले हैं।
वहीं, सीबीआई डायरेक्टर अनिल सिन्हा ने ज़ी न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि केजरीवाल के दफ्तर पर छापा नहीं मारा गया है। सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर छापा मारा गया है।