हाल ही में करीना कपूर ने एक ऐसा राज खोल दिया है, जिसने कई हीरोइनों की नींद उड़ा दी है। खबरों में आए करीना के एक बयान के अनुसार बॉलीवुड की कई हीरोइनें सलमान खान को फोन पर मैसेज भेज उनसे काम मांगती हैं। इनमें से कई तो ऐसी हैं जिनके साथ सलमान कभी काम तक नहीं करना चाहते। करीना के अनुसार खुद सलमान ने उन्हें यह बात बताई है और हीरोइनों के मैसेज तक दिखाए हैं। करीना ने बताया है कि देर रात तक हीरोइनें सलमान को मैसेज भेजती हैं। करीना यहां तक कहने से नहीं चूकीं कि मैजेस भेजने वाली कई हीरोइनें तो बड़ी फेमस और सक्षम भी हैं। उन्होंने यह भी राज खोला कि सलमान के साथ काम करने की इच्छा लेकर हीरोइनें उनके घर के चक्कर तक लगाती हैं
उपयोगी और ताजा खबर की जानकारी,और ताजा सरकारी नौकरी के Update के लिये हमसे जुड़े रहे,हम आपको अवगत करायेंगे हर उस खबर से जो आपके लिये है महत्वपूर्ण !
Friday, 15 January 2016
Thursday, 5 November 2015
शाहरुख के असहिष्णुता वाले बयान पर अब सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
शाहरुख के असहिष्णुता वाले बयान पर अब सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी
By एबीपी न्यूज़
नई दिल्ली:
देश में बिगड़ रहे माहौल के मुद्दे पर अब सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'प्रेम रतन धन' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरी मां का नाम सुशीला है और पिता का नाम सलीम. सब हिंदुस्तानी है क्या फर्क पड़ता है.'
सलमान ने आगे कहा, 'शाहरुख कुछ बोल जाते हैं और मुझे आगे जाना पड़ता है.' वहीं 'प्रेम रतन धन' पायो में सलमान की अभिनेत्री सोनम कपूर ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा, अगर कोई समाज में धर्म, जाति, या समुदाय के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहा है तो यह निंदनीय है.
आपको बता दें कि देश में बिगड़ रहे माहौल के मुद्दे पर सलमान खान के पिता और मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान ने पीएम नरेंद्र मोदी का बचाव किया है. एक लीडिंग न्यज़पेपर को दिये इंटरव्यू में सलीम ने कहा कि प्रधानमंत्री कम्यूनल नहीं हैं. उन्होनें आगे कहा कि मुस्लिमों के रहने के लिए भारत दुनिया में सबसे बेहतरीन देश है. भारत से अच्छा देश मुस्लिमों के लिए और कोई हो ही नहीं सकता.
सलीम के मुताबिक अगर मुस्लिमों को देश में रहना है तो देश और इसकी संस्कृति की इज्जत करनी होगी. पीएम मोदी पर बात करते हुए सलीम ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री को बिलकुल भी कम्यूनल नहीं मानता और वे सबका साथ-सबका विकास में भरोसा रखते हैं.
सलीम ने इंटरव्यू के दौरान भारतीय मुसलमानों से सवाल भी पूछा. उनका सवाल था कि क्या भारत में रहने वाले मुसलमान पाकिस्तान, इराक, ईरान या अफगनिस्तान में जाकर रहना पसंद करेंगे.
लेखकों और सिनेजगत से लौटाये जा रहे अवॉर्ड पर बात करते हुए उन्होनें कहा कि सरकार को इन्टॉलरेंस के इश्यू पर काम करना चाहिए. उन्होनें आगे कहा कि इस बात को मान लेना चाहिए कि कहीं न कहीं कुछ तो प्रॉब्लम है ही और इसे आपसी बातचीत से हल करना चाहिए.
FTTI मुद्दे पर बात करते हुए सलीम ने बेबाकी से अपनी बात रखी. उनका कहना था कि अगर गजेंद्र चौहान के पास आत्म सम्मान है तो उन्हें खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए. क्योंकि जिन लोगों के साथ उन्हें काम करना है वे ही उन्हें पसंद नहीं करते.