Showing posts with label #सटीक #Exit #poll. Show all posts
Showing posts with label #सटीक #Exit #poll. Show all posts

Thursday, 5 November 2015

बिहार चुनाव: टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में NDA को भारी बहुमत का अनुमान

बिहार चुनाव: टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में NDA को भारी बहुमत का अनुमान

ज़ी मीडिया ब्यूरो

पटना/नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के पांचों चरण का मतदान गुरुवार शाम संपन्न हो गया। अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद तमाम मीडिया समूहों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी नतीजे आने में 8 नवंबर तक का वक्त है, लेकिन एग्जिट पोल के माध्यम से यह अनुमान लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है कि इस चुनावी दंगल को कौन जीतेगा।
न्यूज 24 और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 83 और एनडीए को 155 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं, अन्य दलों के खाते में 5 सीटें मिलने की उम्मीद है। इस एग्जिट पोल में एनडीए को जीत मिलती नजर आ रही है। पोल के अनुसार एनडीए को बिहार में 144-155 सीटें मिल रहीं हैं जबकि महगठबंधन को 83-92 और अन्य को 5-8 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
अलग-अलग एग्जिट पोल्स में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। वैसे एनडीए और महागठबंधन लगातार दावा कर रही है कि बिहार में उसकी सरकार बनने वाली है। इस बीच राजद प्रमुख लालू यादव ने दावा किया है कि महागठबंधन को 190 सीटें मिलने वाली हैं।
इंडिया टूडे और सिसेरो के एग्जिट पोल की बात करें तो इसके अनुसार एनडीए को 11-127 सीटें मिल रही हैं वहीं महागठबंधन को 112-132 और अन्य को 4-8 सीटें मिल रही हैं। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल की बात की जाए तो इसके अनुसार बिहार में एनडीए को बड़ा झटका लग रहा है और महागठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। इसके अनुसार महागठबंधन को 130 सीटें मिलती नजर आ रही हैं जबकि एनडीए को 108 सीटें मिल रही हैं। इनमें इंडिया टीवी और सी-वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार एनडी को 101-121 सीटें मिल सकती है जबकि महागठबंधन के खाते में 112-132 जा सकती हैं। वहीं, टाइम्स नाउ और सी-वोटर के एग्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। इसके अनुसार जहां महागठबंधन 122 सीटें मिल रहीं हैं वहीं एनडीए को 111 सीटों पर संतुष्ट होना पड़ेगा जबकि अन्य के खाते में 10 सीटें जा सकती हैं।

ज़ी मीडिया ब्यूरो

Exit poll of Bihar Election. किसकी होगी जीत जानने के लिये जरूर पढ़े!( #सटीक #Exit #poll)

ताजा सर्वे के अनुसार पार्टियों को कुछ इस तरह सींटे मिलेगी !
      पार्टियां                            सींटें
1.   NDA+              =      135 (Approx)
2.   महागठबंधन.      =      93 (Approx)
3.    अन्य.                =      15. (Approx)

इसके अनुसार NDA को स्पष्ट बहुमत मिल रही है, और NDA की सरकार बन रही है, NDA  सर्मथक के लिये सचमुच काफी खुशी की बात है,तो वहीं महागठबंधन की चितंन वाली बात है ! नीतीश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है,और सबको इतंजार है 8November 2015. का !

#सटीक #Exit #poll