Thursday, 24 December 2015

TRAI ने फेसबुक के लिए फ्री बेसिक्स इंटरनेट पर लगाई बैन जानिये क्यों????

TRAI ने फेसबुक के लिए फ्री बेसिक्स इंटरनेट पर लगाई बैन

नई दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस से फेसबुक के नि:शुल्क इंटरनेट प्लेटफार्म ‘फ्री बेसिक्स’ को मूल्य विभिन्नता का मुद्दा सुलझने तक बंद करने का आदेश दिया है। एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार ट्राई ने आरकॉम को पत्र लिखकर फ्री बेसिक्स को व्यावसायिक रूप से पेश करने की रोक के लिए कहा है। समझा जाता है कि नियामक ने आरकाम से सेवा के नियम और शर्तों का ब्योरा मांगा है।
सूत्र ने बताया कि आरकॉम ने प्राधिकरण को 23 नवंबर को इस सेवा के बारे में सूचित किया था। उसने अपने जीएसएम ग्राहकों के लिए यह सेवा नि: शुल्क शुरू की है. चूंकि आपरेटर ने अभी तक सेवा के नियम और शर्तों का ब्योरा नहीं दिया है, ऐसे में ट्राई ने एक दिसंबर को लिखे पत्र में आरकॉम को इस सेवा को व्यावसायिक रूप से शुरू नहीं करने को कहा है।
सूत्र ने कहा कि फिलहाल इस मुद्दे पर बहस चल रही है। ट्राई ने नियामक से कहा है कि वह मूल्य विभिन्नीकरण पर ट्राई द्वारा निर्णय किए जाने तक इस सेवा को रोके। आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि फ्री बेसिक्स सर्विस का इस्तेमाल करके कोई भी मोबाइल यूजर फेसबुक, न्यूज, क्रिकेट, जॉब्स, ट्रेन, फ्लाइट्स शेडयूल, हेल्थ, एस्ट्रोलॉजी, ओएलएक्स जैसी सीमित साइट्स और एप्स को फ्री में एक्सेस कर सकता है. इसके लिए इंटरनेट का चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment