संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने दिया सलमान को करारा जवाब
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की 26 साल की बेटी त्रिशाला दत्त ने हाल ही में अपने सोशल अकांउट पर एक मैसेज डाल कर सभी को चौंका दिया।
त्रिशाला ने लिखा मैंने सलमान की डेंटिग प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया तो उन्होंने मुझे गाली दी।
दरअसल, ये पूरा मामला ऐसी लड़कियों को बहादुरी भरा मैसेज देना था, जो सोशल मीडिया पर मनचलों से परेशान रहती हैं।
दरअसल, सलमान नसीर नाम का एक शख्स पिछले कुछ दिनों से सोशल नेटवर्किंग साइट पर उन्हें फॉलो कर रहा था और बार-बार यह जानने की कोशिश कर रहा था कि वे संजय दत्त की बेटी हैं।
जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई तो उसने त्रिशाला को डेट के लिए इनवाइट किया, लेकिन जब उनका कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उसने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया और लिखा, "ugly B****" त्रिशाला ने पूरे कन्वर्सेशन का स्क्रीनशॉट लिया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।
फोटो के साथ त्रिशाला ने यह भी कहा कि डेटिंग का प्रपोजल एक्सेप्ट न करने के चलते सलमान ने उनके लिए अभद्र (अब्यूजिव) भाषा का इस्तेमाल किया। त्रिशाला ने सवाल भी उठाया कि लोग रिजेक्शन को हैंडल क्यों नहीं कर पाते।
इतना ही उन्होंने यह बात भी इंस्टाग्राम पर लिखी कि वे ऐसे कुत्ते के साथ डेट पर जाना तो दूर, हड्डी डालना भी पसंद नहीं करेंगी। त्रिशाला दत्त इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी एक्टिविटीज फ्रेंड्स के साथ शेयर करती रहती हैं
No comments:
Post a Comment