Thursday, 10 December 2015

आईएस प्रमुख बगदादी अबु बकर भागा यहां

आईएस प्रमुख बगदादी अबु बकर भागा लीबिया !

आईएस के प्रमुख और स्वघोषित खलीफा अबु बकर अल बगदादी के लीबिया भाग जाने की सूचना है। गत अक्टूबर में पश्िचमी अंबर प्रांत में उसके काफिले पर हुए इराकी हवाई हमले में वह बच गया था। लेकिन उस हवाई हमले में घायल होने की वजह से सीरिया में आईएस के गढ़ रक्का में उसकी सर्जरी की गई थी।
वही दूसरी तरफ सूत्रों ने इस बात का दावा किया कि स्पेशलाइज्ड मेडिकल इक्िवपमेंट्स की कमी के चलते अबु बकर को इलाज के लिए उसे तुर्की ले जाया गया। अमेरिकी सेना के नेतृत्व में गठबंधन सेनाओं और इराकी खुफिया एजेंसी के डर से वहां खुद को घिरता देखकर सिर्ते भाग गया है। यह जगह विद्रोहियों के द्वारा मारे गए लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी का गृहनगर है।
इरान की समाचार एजेंसी FARS ने लीबिया में अपने सूत्रों के हवाले से कहा कि हर कोई बगदादी को इराक और सीरिया में ढूंढ़ रहा है। माना जा रहा है कि सिर्ते आईएस का एक मजबूत गढ़ है और यह एक ऐसी इकलौती जगह है जहां बगदादी खुद को हर खतरे से बचा सकता है।
कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के वर्ष 2011 में हटने होने बाद से आतंकी संगठनों में चल रही वर्चस्व की जंग के कारण लीबिया में वर्तमान में अराजकता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में आईएस को सिर्ते में अपना प्रभाव बनाने का मौका मिल गया।i

No comments:

Post a Comment