Friday, 11 December 2015

पानी से चलने वाली बाइक, 1 लीटर में चलती है 500 किमी

पानी से चलने वाली बाइक, 1 लीटर में चलती है 500 किमी

रियो डी जिनैरियो, ब्राजील ।

जब पेट्रोल का दाम बढ़ता है तो लोग ये सोचते हैं कि ऐसी कोई बाइक नहीं आती है क्या जो पानी से चले। लोगों की इस सोच को हकीकत में बदला है ब्राजील के एक शख्स ने। साओ पाओलो में रहने वाले रिकार्डो एजवेडोइस नाम के इस व्यक्ति ने एक ऐसी बाइक बनाई, जो पानी से चलती है।
इतना ही नहीं बल्कि, इस बाइक का माइलेज भी चौंकाने वाला है। यह बाइक एक लीटर पानी में 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक में एक बैटरी लगी है।
रिकार्डो ने अपनी इस पानी से चलने वाली बाइक का नाम टी पावर एच2ओ रखा है। इस बाइक में पानी डालने पर बैटरी के जरिए यह हाइड्रोजन बनाती है। इसी हाइड्रोजन से बाइक चलती है।
बाइक के इंजन में इस हाइड्रोजन को ईधन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। रिकार्डो अब अपनी बाइक की टेस्टिंग के लिए तैयार हैं, इसके बाद अगर ये बाइक सफल हुई तो दुपहिया वाहन क्षेत्र में बड़ी सफलता मानी जाएगी। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से अगर आप परेशान है तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

No comments:

Post a Comment